हिन्दी और उर्दू कहानियों में चित्रित पसमांदा जीवन का सामाजिक यथार्थ: एक तुलनात्मक अध्ययन

Home Archives Socio-Cultural Studies of Pasmanda Communities हिन्दी और उर्दू कहानियों में चित्रित पसमांदा जीवन का सामाजिक यथार्थ: एक तुलनात्मक अध्ययन

हिन्दी और उर्दू कहानियों में चित्रित पसमांदा जीवन का सामाजिक यथार्थ: एक तुलनात्मक अध्ययन

अनीश

शोध सार:

भारतीय मुसलमानों को अक्सर एक ही तरह के समाज के रूप में देखा जाता है, जबकि उनके बीच सामाजिक और बिरादरी के स्तर पर काफी फर्क रहा है। अशराफ़, अज्लाफ़ और अरज़ाल के रूप में बनी यह सामाजिक बनावट मुस्लिम समाज के भीतर मौजूद ऊँच-नीच को सामने लाती है। इसी संदर्भ में पसमांदा समाज के जीवन, उसकी परेशानियों और सामाजिक हैसियत को समझना इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य है। यह आलेख हिन्दी और उर्दू की कहानियों में पसमांदा जीवन के चित्रण का तुलनात्मक अध्ययन करता है। अध्ययन में दोनों भाषाओं की कहानियों को अलग-अलग देखने के बजाय एक ही सामाजिक सवाल को सामने रखकर उनकी तुलना की गई है। इसके लिए शोषण, मेहनत-मज़दूरी, छुआछूत, इबादतगाह में भेदभाव, बिरादरी-पंचायत, निकाह में कुफ़ू, नाम और उपनाम, शिक्षा, गाली-गलौज, स्त्री के अनुभव तथा कहानी कहने के ढंग जैसे पहलुओं को आधार बनाया गया है। इसके परीक्षण के लिए प्रेमचंद की जुमानी, फ़ातिहा और पंच परमेश्वर, राशिद जहाँ की दिल्ली की सैर, सआदत हसन मंटो की नया कानून, कृष्ण चंदर की कालू भंगी, इस्मत चुग़ताई की नन्ही की नानी और दो हाथ, रजिया सज्जाद ज़हीर की नीच, वाजिदा तबस्सुम की उतरन, नाजिया सहतवी की गुड़ रोटी, ख़ुबी महता नक़वी की तरसती, रमज़ान अहमद की चुनाव का हलकल्ला, हुसैनुल हक़ की फ़ितरी अमल, सलमा जिलानी की दीवार, सलाम बिन रज़्ज़ाक की एकलव्य, अहमद सगीर की फ़ातिहा, ग़ज़नफ़र की रमी का जोकर तथा अनवर सुहैल की कुंडा-कसाई, पीर हज्जाम उर्फ़ हज़रत जी, चहलम और मोहन धोबी जैसी कहानियों को आधार बनाया गया है। अध्ययन से यह पता चलता है कि उर्दू कहानी ने पसमांदा जीवन को सामाजिक वर्ग, संवेदना और अनुभव के आधार पर प्रस्तुत किया है, जबकि हिन्दी कहानी ने इसे बिरादरी, आत्मचिंतन और आर्थिक स्थिति के आधार पर देखा है। वहीं, दोनों भाषाओं की कहानियों में अरज़ाल कही जाने वाली बिरादरियों के जीवन और समस्याओं पर अपेक्षाकृत कम ध्यान दिया गया है।

बीज शब्द: पसमांदा, अशराफ़-अज्लाफ़-अरज़ाल, कुफ़ू, कहानी विधा, तुलनात्मक अध्ययन

📥 Download PDF