जाति के परत में उलझा मुस्लिम समाज: पसमांदा समुदाय के सामाजिक भेदभाव और वंचना का अध्ययन

Home Archives Socio-Cultural Studies of Pasmanda Communities जाति के परत में उलझा मुस्लिम समाज: पसमांदा समुदाय के सामाजिक भेदभाव और वंचना का अध्ययन

जाति के परत में उलझा मुस्लिम समाज: पसमांदा समुदाय के सामाजिक भेदभाव और वंचना का अध्ययन

डॉ. शारीद जमाल अंसारी

शोध सार:

मुस्लिम धर्म को सामान्यतः समतावादी धर्म माना जाता है। इस्लाम धर्म का आधार समानता एवं धर्मपरायणता है और वर्ण व्यवस्था के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। लेकिन यह विचार अस्वीकार्य है कि मुसलमानों में भी ऊँच-नीच एवं जातीय भेदभाव एक सच्चाई है। सच्चर कमेटी ने तत्कालीन सरकार को रिपोर्ट पेश की, उसमें उसने मुसलमानों के मध्य मौजूद तीन वर्णों अशराफ, अज्लाफ और अरजाल का उल्लेख किया। स्वतंत्रता से पूर्व गौस अंसारी, जनगणना रिपोर्ट 1901 आदि तथा स्वतंत्रता के बाद योगेंद्र सिकंद, अली अनवर, प्रो. इम्तियाज अहमद तथा अली असगर इंजीनियर आदि विद्वानों ने मुस्लिम समाज में जातिवाद की पुष्टि की है। रंगनाथ मिश्रा रिपोर्ट ने अनुसूचित जाति का दर्जा देने की भी कुछ मुस्लिम जातियों की सिफारिश की है। प्रस्तुत लेख इसी पर केंद्रित है।

बीज शब्द: पसमांदा, अशराफ, अज्लाफ, अरजाल, कुफू, मसावात, मौलाना हमीदुद्दीन, मौलाना बनारसी, सर सैयद अहमद खान, सच्चर समिति और रंगनाथ मिश्रा रिपोर्ट, पेशेवर।

📥 Download PDF